समाजसेवी ने पूजा समिति के सदस्य व कलशधारियों को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी प्रसाद सिंह

पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार बाजार निवासी सह राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संरक्षक डॉ अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने शारदीय नवरात्र पर जलयात्रा के लिए दंगवार में आए कलशधारियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी। अंग वस्त्र व फूल, पूजन सामग्री देकर उनका स्वागत किया। सभी के चरण छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

श्री गुप्‍ता ने बताया कि दुर्गाबाड़ी पूजा समिति काजरात नावाडीह, दुर्गा पूजा समिति लामार, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रेडिया, नवदुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड दंगवार, ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी चौक बाजार दंगवार,सूर्य नगरी पूजा समिति दंगवार (चौधरी मोहल्ला), दुर्गा पूजा समिति नदियांई, दुर्गा पूजा समिति डूमरहाथा, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति बरवाडीह सहित दर्जनों पूजा समिति के तत्वाधान में जलभरी के लिए दंगवार आए लगभग एक हज़ार श्रद्धालुओं के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी, दंगवार ओपी पुलिस के पदधारी व सुरक्षाबल के जवान को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर अरुण चंद्रवंशी दंगवार पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, उप मुखिया अनुज गुप्ता, चंद्रमौलेश्वर ठाकुर, मनोज प्रसाद गुप्ता, कमलेश साह, धर्मेंद्र ठाकुर, बिंदेश्वरी मेहता, अयोध्या सिंह टिकैत, रामकृत मेहता, अवधेश गुप्ता, हसन खलीफ़ा, विनोद प्रसाद गुप्ता (टाइगर) सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *