मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव का समापन

झारखंड
Spread the love

  • ऐसे आयोजन के लिए अनुभव और समर्पण की जरूरत होती है : अंकुर

रांची। जेसीआई रांची द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित 28वें एक्सपो उत्सव का समापन 22 सितंबर को हुआ। नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अगले साल फिर से लौटने का संकल्प लिया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन के अंतिम दिन मोरहाबादी मैदान में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग जमकर खरीदारी करते नजर आए। सभी स्टॉल धारक इस अद्भुत आयोजन से काफी संतुष्ट दिखे।

जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने आए सभी स्टॉल धारक, मेले में घूमने आए लोग, जेसीआई के मेंबर्स और आए सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर झुनझुनवाला ने कहा कि एक्सपो उत्सव सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि पूरे जेसीआई इंडिया का गौरव है। इस स्तर के आयोजन के लिए अनुभव और समर्पण की जरूरत होती है, जिसे जेसीआई रांची ने सफलतापूर्वक पिछले 28 सालों से निभाया है।

विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष एडवोकेट गौरव अरोड़ा ने कहा कि‍ उनको जेसीआई रांची के सभी कार्यक्रम में आकर खुशी और हर्ष का एहसास होता है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसीआई इंडिया से राखी जैन ने कहा कि उन्होंने एक्सपो उत्सव को वर्षों से बढ़ते और निखरते देखा है। यह आयोजन अब इतना भव्य हो चुका है कि हर साल रांचीवासी इसका इंतजार करते हैं। इसमें पुराने और नए सदस्यों की मेहनत साफ दिखाई देती है।

समापन कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव-2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल द्वारा एक्सपो उत्सव के सभी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरे आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया।

सचिव सन्नी केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में जेसीआई रांची के सदस्य, स्टॉल धारक, पार्टनर्स और स्पॉन्सर्स उपस्थित थे।

इनका किया गया सम्मान

  • सुपर स्टार ऑफ एक्सपो : आदित्य जालान, देवेश जैन, सिद्धार्थ चौधरी, सृजन हेतंसरिया, विनय मंत्री।
  • चीफ को ऑर्डिनेटर रिकग्निशन अवॉर्ड : सक्षम मोदी
  • एक्सपो पंचरत्न : पीयूष केडिया, प्रवीण अग्रवाल, ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, तरुण अग्रवाल।
  • एक्सपो अर्जुन : पंकज साबू, प्रशांत पाटोदिया, रॉबिन गुप्ता, संजय शर्मा, सुशील केडिया, मोहित वर्मा।
  • एक्सपो भूषण : ऋषभ अग्रवाल
  • एक्सपो पद्मभूषण :  सौरव जालान
  • एक्सपो रतन : सनी केडिया

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *