भक्तों ने सामूहिक रूप से मां की कपूर ज्योत जलाई

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री राधा कृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी में चल रहे शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 28 सितंबर को सुबह पांच बजे भक्तों ने सामूहिक रूप से मां की कपूर ज्योत जलाई। इसके उपरांत सुबह 6:15 बजे से 6:45 तक कुंवारी कन्याओं ने मां के चरणों में चुनरी एवं नारियल भेंट की गई।

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पंडित ज्ञानदेव मिश्रा, चंद्रभान तलेजा एवं रामचंद्र तलेजा की अगुवाई में मां दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। माता रानी के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा पड़ा था, जिससे पूरा माहौल मां के भक्ति के रंग में रंग गया। इसके साथ ही 18 घंटे का अखंड जाप 108 भक्तों के द्वारा किया गया, जो सुबह 6.25 बजे से रात 12 बजे तक हुआ।

राधा कृष्ण मंदिर के मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि महाष्टमी के दिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक जाप किया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और 10 बजे से 1 बजे व शाम 4 बजे से 6 बजे तक चुन्नी व नारियल मां के भक्तों द्वारा मां के चरणों में भेंट की जाएगी।

रात 9 बजे से 1008 ज्योत प्रज्वलित की जायेगी। श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं मां भवानी ज्योत सेवा मंडल के  द्वारा भजन – कीर्तन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक होगा। दशमी के दिन सुबह 10 बजे से हवन एवं ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा मनोहर लाल जसुजा, रामचन्द्र तलेजा, चन्द्रभान तलेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, सुशील गेरा, निखिल घेई, हरीश मनुजा, किशोरी मुंजाल, चन्द्रभान पपनेजा, गौरी शंकर मादनपोत्रा,किशोरी पपनेजा, मनोज किंगर, रौनक मिड्ढा, पंकज गखड़, महेश कुक्कड़, देवराज मनुजा, ललित किंगर, विशाल अरोड़ा जिमी अरोड़ा मनीष, मुंजाल कमल घेई,  रोहित तलेजा, विजय जसूजा, देवराज मनुजा, अनिल मुंजाल, नरेश खत्री, विनीत अरोड़ा मौजूद थे।

स्त्री सत्संग सभा की नीलम अरोड़ा, शकुंतला देवी मुंजाल, पुष्पा काठपाल एवं मां भवानी सेवा मंडल की ज्योति अरोड़ा, रूबी अरोड़ा, निशा तलेजा, भावना किंगर, संगीता मिड्ढा, दीप्ति जसूजा, सुनीता विज, पिंकी तलेजा, मीनू मिड्ढा, चेतना अरोड़ा, निशा पपनेजा, रश्मि काठपाल, हेमा मुंजाल, लीना मनुजा समेत अन्य भक्त शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *