संजय यादव
देवघर। उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुई। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के मध्य स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावा उपायुक्त ने सभी मध्य विद्यालयों में वर्ग एक से 5 तक 1205 एवं वर्ग छह से आठ तक 1415 के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायक आचार्य की स्कूल वाइज पद वितरण प्रदान करते हुए स्वीकृत किया। विद्यालय में सहायक आचार्य की प्रतिनियुक्ति एवं विद्यालयों के जीर्णोद्धार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।
मौके पर विधायक के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति के सदस्य व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK