प्रस्तावित उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। शिक्षक दिवस पर प्रस्तावित उच्च विद्यालय, सुकुरहुटू में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को फूलों और रंग-बिरंगे पताकाओं से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक भाषण, गीत, नृत्य, नाटक और प्रहसन की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अभिनय और कला कौशल से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधान मुकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के दाता ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण के निर्माता भी होते हैं। शिक्षा ही वह प्रकाश है, जो जीवन से अंधकार को दूर करता है।उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के बीच में  छात्रों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और धन्यवाद कार्ड भेंट कर आभार व्यक्त किया।

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर बढ़ते रहने और शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK