मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों को पंगास प्रजनन पर मिला प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के तृतीय वर्ष (सत्र 2022–26) के छात्रों ने 13 सितंबर, 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के तहत रांची के धुर्वा के शालीमार स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र (एफएफटीसी) का दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पंगास प्रजनन की वैज्ञानिक पद्धतियों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पिट्यूटरी ग्रंथि के अर्क का उपयोग कर पंगास मछली के कृत्रिम प्रजनन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्रों ने प्रजनन पद्धतियों, उपकरणों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, जिससे उन्हें पाठ्यक्रम में पढ़ाई गई सैद्धांतिक जानकारी को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला।

इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय की पूर्व छात्राएं सुश्री प्रियंका मरांडी और सुश्री सुगंधा मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. केएस विजडम द्वारा आयोजित किया गया।  इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्रों की प्रयोगात्मक व्यवहारिक अनुभव के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल को भी सुदृढ़ किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *