विद्यार्थियों ने जलाशय एवं मछली एक्वेरियम का किया शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पतरातू जलाशय बुर्कुंडा परित्यक्त कोयला खदान जलाशय एवं ओरमांझी स्थित एक्वेरियम का भ्रमण 10 और 12 सितंबर, 2025 को किया। पतरातू जलाशय में छात्रों ने पिंजरे में मछली पालन पिंजरे में मछली पालन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में इसके संचालन को प्रत्यक्ष रूप में देखा।

पतरातू जलाशय में पिंजरे में मछली पालन सहकारी समितियों के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें मुख्यतः तिलापिया एवं पंगास मछली का पालन किया जा रहा है। बुर्कुंडा के परित्यक्त कोयला खदान जलाशय के भ्रमण के दौरान छात्रों को अपरंपरागत जल संसाधनों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही नवीन और अनुकूलनीय रणनीतियों से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने ओरमांझी स्थित मछली एक्वेरियम का भी भ्रमण किया। यहां छात्रों ने 50 से अधिक विभिन्न प्रजितियों के सजावटी मछलियों को देखा। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्याहारिक अनुभव प्रदान करना था।

10 सितंबर के शैक्षणिक भ्रमण में सत्र 2023-27 के 26 विद्यार्थी और 12 सितंबर के शैक्षणिक भ्रमण में सत्र 2024-28 के 24 विद्यार्थी एवं सत्र 2025-29 के 6 विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सिंह के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत जाना और डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक एवं संजय नाथ पाठक द्वारा किया गया I

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK