राष्ट्रीय कृमि दिवस पर आयोजित हुआ विद्यालय में विशेष कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • दवा के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा : डीडीसी

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। गुमला जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर  आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि इस दवा के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लक्ष्य समूह को कृमि दवा शत-प्रतिशत खिलाई जाए।

सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि आज आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा दो लाख बाइस हजार पांच सौ बावन बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे आज दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 दिसंबर को दवा खिलाई जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सभी 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 242 आयुष आरोग्य मंदिरों में किया जाएगा। इस दौरान सभी उम्र की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK