रांची। सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के कर्मियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाकर विशेष अभियान 5.0 की शुरुआत 15 सितंबर को की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (समन्वय) राजीव कुमार सिन्हा, मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण 15 से 30 सितंबर, 2025 और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 चलेगा। इस अभियान में आधुनिक सफाई पद्धतियों, कार्यालय स्थलों के इष्टतम उपयोग, ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, समावेशिता, नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण और सभी कार्यालयों में कार्यस्थल की स्थिति में सुधार पर केंद्रित होगा।
इन पहलों के माध्यम से सीएमपीडीआई एक स्वच्छ, अधिक कुशल और समावेशी कार्य वातावरण के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो महात्मा गांधी के एक स्थायी और प्रगतिशील भविष्य के दृष्टिकोण में योगदान देता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK