रांची। श्रीमती दीपमाला घोष ने नाबार्ड, झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 1996 में नाबार्ड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रीमती घोष को लगभग तीन दशकों का समृद्ध अनुभव है।
श्रीमती घोष ने नाबार्ड के विभिन्न कार्यालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें बिहार क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान कार्यालय (मुंबई), चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल और लखनऊ स्थित बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट शामिल हैं। नाबार्ड प्रधान कार्यालय में उन्होंने सूक्ष्म वित्त नवाचार विभाग में कार्य करते हुए सूक्ष्म वित्तीय हस्तक्षेपों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
वहीं, बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट में रहते हुए उन्होंने वित्तीय समावेशन एवं सूक्ष्म वित्त पर अनुसंधान केंद्र और एप्राका सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व किया। अपने नए दायित्व से पूर्व वे नाबार्ड, पश्चिम बंगाल क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं।
झारखंड में जन्मी श्रीमती दीपमाला घोष का राज्य से गहरा लगाव है। वित्तीय समावेशन, सूक्ष्म वित्त और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व से राज्य में नाबार्ड की पहलों को और सशक्त बनाने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


