समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने बिरसा उच्च विद्यालय में की पेंटिंग प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नवरात्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 23 सितंबर को कांके डैम स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 से सैकड़ों बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से कई मनमोहक चित्र बनाकर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेविका पिया बर्मन, नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रुकसाना परवीन, जवाना मिंज, सुभाष मिश्रा, चंदा सरिता एक्का, राजेश कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

प्रतियोगिता के परिणाम

सीनियर वर्ग

प्रथम – गीता गाड़ी (कक्षा 10)
द्वितीय – पूजा उरांव (कक्षा 09)
तृतीय – अनु सिंह ( कक्षा 09)

जूनियर वर्ग

प्रथम – आकृति सोरेन, कक्षा 08
द्वितीय – सुनेहा कुमारी, कक्षा 08
तृतीय – सुष्मिता लकड़ा, कक्षा 07

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *