Ranchi: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। हैरान कर देने वाली खबर राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से आई है, जहां शुक्रवार को एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया।

घटना की जानकारी तब मिली, जब टोनको तालाब के पास स्थानीय लोगों ने एक अधजला शव देखा और पुलिस को सूचित किया। एयरपोर्ट थाना और खरसीदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शुरूआती जांच में पुलिस को शव के पास से खून से सना एक बड़ा पत्थर मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या इसी पत्थर से की गई और इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि मृतक की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मौके से मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस आसपास के इलाकों से गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

हालांकि, हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK