रांची। झारखंड में चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 16 सितंबर से चौकीदारों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। रांची जिले में चौकीदार पद पर बहाली की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
लिखित और शारीरिक प्रक्रिया के बाद चुने गए उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी। इस जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की गई है।
इस पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 251 अभ्यर्थी चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए चयनित हुए हैं। अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
नियुक्ति पत्र 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 10:45 बजे रांची समाहरणालय, ब्लॉक ‘ए’, कक्ष संख्या–207 में दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी चुने गए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें और साथ में अपना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर उपस्थित होकर सभी उम्मीदवारों को अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करना जरूरी है। साथ ही, पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए अभ्यर्थियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK