Ranchi: लालपुर में ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को रांची पुलिस को सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में चलने वाले सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है।

लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों समे 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस रैकेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि हॉस्टल परिसर से संगठित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा है और यहां से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था।

सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लंबे समय से हॉस्टल का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के ठिकाने के रूप में हो रहा था।

गिरोह लड़कियों को यहां रखकर बाहर भेजता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह जताया कि इस रैकेट से कई बाहरी लोग भी जुड़े हो सकते हैं। जांच का दायरा बढ़ाते हुए संभावित सरगनाओं और सहयोगियों को चिह्नित किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है और जल्द ही रैकेट से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK