पिठोरिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया +2 उच्च विद्यालय, उमेडंडा में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार ने की।
मौके पर विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, परीक्षा परिणाम और भविष्य की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और विद्यालय से जुड़े रहने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों और कमजोरियों के बारे में जानकारी दी तथा उनके सुधार के उपायों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


