लोहरदगा की बेटी दीक्षा कुमारी को सम्‍मानित करेगी राष्ट्रपति

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए जिले की बेटी दीक्षा कुमारी का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन हुआ। दीक्षा को 29 सितंबर को राष्ट्रपति सम्मानित करेगी।

जिले की सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा गांव की रहने वाली दीक्षा कुमारी का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई से जुड़ी दीक्षा कुमारी के लगातार समाजसेवा और स्वच्छता को लेकर किए गए बेहतर कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

इस बार पूरे देश से एनएसएस के 30 स्वयंसेवक को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिसमें लोहरदगा की दीक्षा कुमारी भी शामिल है। दीक्षा की इस उपलब्धि से जिले वासी काफी गर्व महसूस कर रहे है। हर कोई दीक्षा के कार्यों की तारीफ कर रहा है।

दीक्षा उगरा गांव निवासी समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह और गृहिणी किरण सिंह की पुत्री है। दीक्षा कुमारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई के बाद रांची विमेंस कॉलेज में दाखिला ली। तब से एनएसएस से जुड़कर सामाजिक कार्य में भाग लेने लगी।

वर्तमान में दीक्षा रांची विमेंस कॉलेज में एमए फाइनल ईयर की छात्रा है। पिताजी से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *