उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपितों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाली 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि ग्राम खानपुर निवासी माजिद अली उर्फ अल्लामेहर, जैनब, शबीशा, आमना, और नूर को शनिवार देर रात्रि में गिरफ्तार किया है।
उऩ्होंने बताया कि माजिद को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पुलिस टीम ने इलाके में रहने वाले आरोपी मुस्कन के घर दबिश दी थी। इस दौरान अभियुक्त एवं अभियुक्त के परिजनों ने आस-पड़ोस के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की की और मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।
इस दौरान आरोपी माजिद मौके भागने लगा, तो पुलिस ने अभियुक्त का पीछा किया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने घर में पहले से रखे ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों को चोटें आ गयीं।
इस घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। अभी तक चार महिला समेत पांच लोग पकड़े गये हैं। अन्य लोगों की धरपकड़ जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


