रांची। झारखंड समेत देश भर में शिक्षक दिवस की धूम रही। सभी ने अपने-अपने तरीके से अपने गुरुजनों को याद किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को नमन किया है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं। आज शिक्षक दिवस पर मैं सभी गुरुजनों और शिक्षकों को नमन करता हूं।
मेरे शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक हैं स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी। स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा उनका जीवन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
आज बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, उनके विचार और आदर्श हमेशा शक्ति प्रदान करते रहेंगे। शिक्षक दिवस पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


