- रक्तदान शिविर का भी आयोजन
रांची। एक्सपो उत्सव-2025 के पांचवे दिन मिडनाइट बाजार में लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की। “लक्ष्य द बैंड” ने मेन स्टेज पर लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों और बड़ो के लिए खास तैयार फायर शो किया गया। शो में आर्टिस्ट ने फायर जगलिंग किया। बच्चों के लिए कार्टून आर्टिस्ट मैदान में मनोरंजन कर रहे थे। शाम 7 बजे तंबोला का गेम खिलाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
वॉयस ऑफ एक्सपो में 40 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, विदेशी स्टॉल्स में थाईलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और तुर्की के उत्पाद खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तुर्की की मिठाई बकलावा, थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के इलायची केसर और ज्वेलरी, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स लोगों की खास पसंद बन रहे हैं।
सचिव सन्नी केडिया ने जानकारी दी कि जेसीआई के मेंबर्स द्वारा मोरहाबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो 22 सितंबर तक हर दिन होगा। सभी रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे एक्सपो उत्सव का आनंद लेने के साथ रक्तदान भी जरूर करे।
एक्सपो के प्रवक्ता आदित्य जालान के बताया कि 21 सितंबर को विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पेंटिंग सुबह 11.30 बजे, फैंसी ड्रेस 3 बजे और डांस प्रतियोगिता शाम 5.30 बजे होगी।
एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि हर दिन कुछ नया देखने और करने को मिल रहा है, जिससे रांची वासियों का यह उत्सव और भी खास बना हुआ है।
अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सपो उत्सव के 2 दिन शेष बचे है। सोमवार 22 सितंबर को शाम 5 बजे से समापन समारोह है, जिसके साथ रात 8 बजे के बाद मेले का समापन हो जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK