लोकपाल की जांच में मनरेगा योजना में मिली गड़बड़ी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के डंडई प्रखंड की रारो पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली की शिकायत पर जिले के लोकपाल सुशील तिवारी अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर अनियमितताएं सामने आईं।

लोकपाल ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि यहां मामला प्रक्रियाहीन प्रतीत हो रहा है। रोजगार सेवक ने आरोप लगाया कि लाभुक उमेश यादव के खेत में कूप एवं डोभा निर्माण कार्य स्थल से अलग पाया गया है।

इधर पंचायत सचिव का आरोप है कि मुखिया पति ने उन्हें धमकी देते हुए जबरन अभिलेख पर हस्ताक्षर कराया। आवेदक, उपमुखिया और ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित करने के लिए मुखिया पति जितेंद्र कुमार ठाकुर मारपीट पर उतारू हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

घटना स्थल पर मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता, उपमुखिया पति संतोष यादव, कमलेश यादव, प्रताप यादव, रामकेवाल गुप्ता, सकेंद्र यादव, सुनील विश्वकर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मामले को आगे भी ले जाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK