रणजी ट्रॉफी के लिए लोहरदगा के खिलाडी जतिन पांडेय का चयन

झारखंड खेल
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। चेन्नई में 15 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्रथम चरण के मैच में लोहरदगा के जतिन पांडेय का चयन झारखंड टीम में किया गया है। जतिन पांडेय टीम में बतौर फास्ट बॉलर शामिल होंगे। जतिन मैच खेलने के लिए 13 अक्टूबर को चेन्नई रवाना होंगे।

जतिन लोहरदगा राम मंदिर फुलवारी निवासी भुनेश्वर पांडेय के पौत्र और वार्ड 13 के पूर्व नगर पार्षद दिनेश पांडेय के बड़े पुत्र हैं। वे मूल रूप से बेदानी (पलामू) के निवासी हैं।

जतिन पिछले 7-8 वर्षों से राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न टूर्नामेंटों में लगातार खेल रहे हैं। इस उपलब्धि पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, विशाल महेंद्रु, रथीन्द्रनाथ राय, किशोर वर्मा, प्रवीण प्रसाद, नियाज मल्लिक, दुर्गा प्रजापति, सतीश वर्मा, रमेश साहू, मुकेश दुबे, प्रमोद वर्मा, आशीष कुमार, अमित कुमार, जयजीत चौबे आदि ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *