लालू यादव के लाल तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी का किया एलान, जानें नाम और चुनाव चिह्न

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू यादव के लाल तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी का एलान कर दिया है। इससे परिवार में हंगामा शुरू हो गया है।

दरअसल, चुनाव आयोग अगले 6 अक्टूबर के बाद कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इस बीच राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान कर दिया है।

उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ (जेजेडी) रखा है। वहीं पार्टी का चिह्न ब्लैकबोर्ड रखा गया है। वहीं विचारधारा जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप रखा है। 

हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पार्टी का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क नंबर भी साझा किया है और कहा है कि यह पार्टी बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर है। 

हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। कहा कि हम बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

बताते चलें कि, तेज प्रताप यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। उन्होंने आरजेडी से राजनीति की शुरुआत की थी और नीतीश-लालू महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। 

हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने निजी रिश्ते का जिक्र किया था, हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

2025 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तेज प्रताप ने अगस्त में पांच क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की थी।

इस गठबंधन में विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेबी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी शामिल है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *