अफ्रिका में अगवा प्रवासी श्रमिकों का 5 माह बाद भी सुराग नहीं, परिवार चिंतित

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। पश्चिम अफ्रीका देश नाइजर से अगवा बगोदर के पांच श्रमिकों का सुराग नहीं मिल सका है। श्रमिकों का सुराग नहीं मिलने से दुर्गा पूजा की खुशी के मौके पर भी सभी परिवारों में मायूसी है। वे काफी परेशान हैं। अगवा परिजन राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगा चुके हैं।

परिवार राज्यपाल, उपायुक्‍त, विधायक, सांसद, मंत्री से मिलकर रिहाई के लिए गुहार लगा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मामले को लेकर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात कर विशेष ध्यान देने का अनुरोध कर चुकी हैं।

बताते चले कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में 25 अप्रैल, 2025 को कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी के कैंप पर सशस्त्र अपराधियों ने हमला किया था। हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और मुंडरो के उत्तम महतो को अगवा कर लिया गया था।

इधर प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सिकन्दर अली का कहना है कि पांच माह बीत जाने के बावजूद अगवा हुए मजदूरों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। आखिर उनका क्या हुआ, यह सरकार को बताना चाहिए। इन परिवार को उचित सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार सभी मजदूरों की रिहाई कराए। परिवार वालों को आर्थिक सहयोग करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *