खेलो झारखंड : जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

झारखंड खेल
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में झारखंड शिक्षा परियोजना (शिक्षा विभाग) के तत्वावधान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025-26 का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कैथोलिक मध्य विद्यालय, कैमो और लोहरदगा के खेल मैदान में किया गया।

खेलो झारखंड के समापन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन एपीओ, एमलीन सुरीन, प्रभाग प्रभारी, आकाश कुमार और प्रतिभागियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज अंडर 14, 17 और अंडर 19 बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी सात प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के प्रखंड स्तरीय विजेता टीम यथा सरकारी मध्य, उच्च,केजीबीवी और एकलव्य विद्यालयों के छात्रों के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कैथोलिक मध्य विद्यालय, कैमो, लोहरदगा में किया गया।

एपीओ एमलीन सुरीन ने कहा कि कबड्डी का प्रदर्शन शारीरिक कौशल को प्रदर्शित करने के साथ संयम और टीम लीडर की भावना को दर्शाता है। इससे जीवन में अनुशासन और समयबद्धता का बोध कराता है। कबड्डी में टीम भावना का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विजेता टीम राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन करें।

खेलो झारखंड प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग से जीतेंद्र मित्तल, सुनील तिर्की, पंकज कुमार, उर्सला कुजूर, बिपिन किशोर लकड़ा, खुशबू कुमारी, तबारक अंसारी, रामरति प्रजापति, अनिल उरांव, राजेश साहू,सारू उरांव, विशाल संदीप कुजूर, संतोष टोप्पो, मोहित मुकेश, ज्ञान प्रकाश कुजूर, दुर्गा प्रजापति, अमन साहू आदि अपना योगदान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *