हजारीबाग। केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित सेफ्टी, हेल्थ और एनवायरनमेंट संबंधी प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवार्ड्स में 5 में से 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की है।
परियोजना टीम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए हैं।
इन्हीं प्रयासों के मद्देनजर यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर ने कहा, “यह सम्मान केरेडारी कोयला खनन परियोजना के प्रत्येक कर्मचारी के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण-संवेदनशील कार्यसंस्कृति को और भी ऊंचाई पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK