बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इतनी सीटों पर लड़ सकता है झामुमो

झारखंड
Spread the love

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झामुमो ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर अंतिम मुहर लगा दी है।

इसी बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16 विधानसभा सीटों पर दावेदारी ठोकी थी। झामुमो की बिहार इकाई ने यह प्रस्ताव भेजा था कि पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अब संभावना है कि झामुमो कम से कम 12 सीटों पर मैदान में उतरेगा।

यहां बताते चलें कि, हाल ही में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी भाग लिया था।

पटना प्रवास के दौरान हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इसी बैठक में सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ी।

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में हमारी हिस्सेदारी तय हो गई है।

हमारी राजनीतिक क्षमता के अनुसार मान-सम्मान मिलेगा। हमने 12 सीटों की सूची सौंपी है, जिनमें से 8 पर हमारा मजबूत जनाधार है। सीट शेयरिंग पर सकारात्मक बातें हुई हैं, अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *