Jharkhand: पत्नी ने पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के धनबाद जिले से आई है, जहां टुंडी थाना क्षेत्र स्थित बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ गांव में एक आदिवासी महिला ने कथित तौर पर अपने शराबी पति की हत्या कर शव को घर में दफना दिया। फिर उस पर चबूतरा बना दिया। मामला करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव और परिवार के लोग महिला से सुरेश हांसदा के बारे में बार-बार पूछते थे, लेकिन महिला हर बार यही कहती थी कि वह मनसा पूजा में गया है। इस बीच शुक्रवार को सुरेश हांसदा की चाची का निधन हो गया, लेकिन वह अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा।

इस दौरान सुरेश के भांजे ने महिला से उसके बारे में पूछा, तो वह टालमटोल करने लगी। भांजे की नजर घर के एक कमरे पर पड़ी। जिस पर ताला लगा था। उसने अपनी मामी से ताला खोलने को कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।

इससे परिजनों और ग्रामीणों का शक और गहरा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया। पुलिस ने देखा कि कमरे के अंदर मिट्टी का बड़ा ढेर है, जिसके बाद पुलिस ने उससे खोदने का काम शुरू किया। 

एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट नारायण राम की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा। 

पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK