Jharkhand Weather : दुर्गा पूजा को लेकर विशेष मौसम बुलेटिन जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के मध्‍य भाग में 1 अक्‍टूबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 अक्‍टूबर के आसपास पश्चिम-मध्‍य व निकटवर्ती उत्‍तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदलने की उम्‍मीद है। इसका प्रभाव 2 से 4 तक झारखंड में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 सितंबर, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में धीरे-धीरे इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्‍टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

कल ये स्थित रहेगी

कल यानी 1 अक्‍टूबर को राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। रांची शहर में 1 और 2 अक्‍टूबर को सामान्‍यत: बादल छाये रहेंगे। एक-दो बार हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 2 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 3 और 4 अक्‍टूबर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *