Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा। उत्तरी बंगाल की खाड़ी लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। इसका असर कल यानी 23 सितंबर से झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 सितंबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
अनेक स्थानों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 और 24 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
सभी स्थानों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 25 सितंबर को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक स्थानों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 से 28 सितंबर तक राज्य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 23 से 26 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां होगी भारी बारिश
- मौसम केंद्र के अनुसार 23 सितंबर को सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- मौसम केंद्र के अनुसार 24 सितंबर को गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- मौसम केंद्र के अनुसार 25 सितंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK