
चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहर के बीचो-बीच बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट हुई है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास घटी है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि सिंहभूम ट्रेडिंग पेट्रोल पंप के कर्मी विमलेश कुमार और संजय बैंक ऑफ बड़ोदा में पैसा जमा करने पहुंचे थे।
इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को घेर लिया। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनसे 5 लाख छीन लिए। इस दौरान अपराधियों ने विमलेश कुमार को हथियार के बट से मारा, जिससे वे घायल हो गए हैं।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK