देवघर। खबर देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां युवक से रुपये और मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटरों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गई।
दरअसल, दो लुटेरों ने एक युवक को पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने का प्रयास किया। युवक के विरोध करने पर लुटेरों ने पिस्टल की बट से मारकर उसे घायल कर दिया। युवक के पास से रुपए और मोबाइल लेकर भागने लगे। तभी युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
कुछ दूर आगे जाने पर घायल युवक ने दोनों लुटेरों को दौड़ कर पकड़ लिया। तभी वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जब लोगों को लूटपाट की बात पता चली, तो उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।
पुलिस के सामने ही वहां मौजूद भीड़ ने लुटेरों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK