Jharkhand: नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर छापा, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग वन भूमि घोटाला के आरोपी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड मारी है।

विनय सिंह के घर और ऑफिस समेत कुल 6 ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी की। बताते चलें कि, 25 सितंबर की शाम विनय सिंह को वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा किया।

इन भूमि का आवंटन 2013 में हुआ था, जिसे बाद में वन भूमि के रूप में पहचानने के बाद रद्द कर दिया गया था। एसीबी की जांच में यह सामने आया कि, विनय सिंह और उनके सहयोगियों ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इन भूमि को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की।

उनके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित अपराध) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK