चाईबासा। रविवार को झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुरजवा पार जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया।
अमित हांसदा की मौत को झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।
मुठभेड़ के दौरान दबाव बढ़ता देख अधिकांश नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। लेकिन, 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मौके पर ही ढेर हो गया।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान जवानों को एक शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में की गई।
उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और इलाके में नक्सलियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।
अमित हांसदा झारखंड के 12 जिलों में सक्रिय था और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में वांछित था और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अपटन संगठन के रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाता था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK