Jharkhand: गिरिडीह के गावां थाना प्रभारी लाइन हाजिर, जानें ये बड़ी वजह

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। दरअसल, गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं की हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना के बाद गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत को 6 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर इसलिए किया गया है, ताकि जांच टीम निष्पक्ष ढंग से पूरे मामले की पड़ताल कर सके। जांच पूरी होने तक गांवा के सर्किल इंस्पेक्टर को थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK