Jharkhand: दोस्तों ने बर्थडे पार्टी के बाद साथी को मारी गोली, मचा कोहराम

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, लक्ष्मण नगर सुभाष कॉलोनी निवासी बंटी कुमार शर्मा (20) अपने दोस्तों के साथ साकची में किसी की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान उलीडीह जगदंबा होटल के पास उसके और एक अन्य समूह के बीच विवाद हो गया। विवाद इतनी गंभीरता तक पहुंचा कि उसके दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी और फिर फरार हो गए। बंटी की छाती में गोली लगी है।

घटना रात करीब 1 बजे की है। उसी के साथियों ने घायल बंटी को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। बंटी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह, मानगो व एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

डीएसपी पटमदा बच्चन देव कुजूर ने बताया कि बंटी कुमार शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बंटी और उसके साथियों का किसी अन्य समूह के साथ विवाद हो गया था।

फिलहाल गोली चलाने वाले संदिग्धों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी पहल की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK