
धनबाद। भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार। झारखंड के धनबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई की टीम ने बीसीसीएल के 2 कर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है।
गिरफ्तार कर्मचारियों में बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के राम आश्रय गरेड़िया और राजकुमार सिंह शामिल हैं। इन पर आरोप है कि ये दोनों बीसीसीएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश साव से उनके क्वार्टर का एनओसी देने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
जगदीश साव ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और बुधवार को जब दोनों कर्मचारी रिश्वत ले रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया। सीबीआई ने मौके से 20 हजार रुपये बरामद किए और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK