रांची। बड़ी खबर आयी है, झारखंड कैडर के IAS अधिकारी (रिटायर्ड) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।
जारी आदेश के मुताबिक अमित खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन साल के लिए की गई है। कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से यह अवधि मानी जाएगी। हालांकि सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है।
आइए जानें अमित खरे के बारे में जानें
- अमित खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं।
- प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
- पीएम मोदी के एडवाइजर भी रह चुके हैं।
- केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और शिक्षा सचिव के रूप में केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी।
- ईमानदार और सख़्त प्रशासनिक छवि के कारण उन्हें पहचान मिली है।
झारखंड से उनका नाता
झारखंड कैडर के अधिकारी होने के नाते उनका रांची और राज्य के कई जिलों से गहरा जुड़ाव रहा है। झारखंड गठन के शुरुआती वर्षों में अमित खरे ने राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK