Jharkhand: चाईबासा में चार महिलाओं समेत 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार को पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। चाईबासा में 10 नक्सलियों ने डीजीपी के समझ अपना हथियार डाल दिया।

भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 सक्रिय नक्सलियों ने चाईबासा के पुलिस केंद्र में राज्य के पुलिस महानिदेशक व सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरेंडर करने वालों में 4 महिला नक्सली हैं।

पुरुष नक्सलियों में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा गांव के श्रीजांगकोचा निवासी रांदो बोयपाई उर्फ क्रांति (एरिया कमेटी सदस्य), टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव के गांधी टोला निवासी गारदी कोड़ा (दस्ता सदस्य), टोंटो के रेंगड़ाहातु गांव के गितिलगुटू टोला निवासी जॉन उर्फ जोहन पुरती, रेंगड़ाहातु के महाबुरू टोला निवासी कैरा कोड़ा, सारजोमबुरू निवासी घोनोर देवगम, गोइलकेरा थाना के बेड़ा दुइया गांव के मुरगीगेना निवासी गोमिया कोड़ा उर्फ टारजन व रांची जिला के तमाड़ थाना के हारबागाढ़ा निवासी प्रदीप सिंह मुंडा शामिल हैं।

महिला नक्सलियों में छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाहदा गांव निवासी निरसो सिद्दू उर्फ आशा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजेदबेड़ा गांव निवासी कैरी कायम उर्फ गुलांची एवं गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु गांव के गुटुसाई टोला निवासी सावित्री गोप उर्फ फुटबॉल शामिल हैं।

आत्मसर्पण करने पहुंची महिला नक्सली कैरी कायम डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर आयी थी। सरेंडर करने वाले इन सभी नक्सलियों पर टोंटो, छोटानागरा, जराइकेला और गुवा थाना में हत्या, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर कांड दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *