मोरहाबादी मैदान में कल से शुरू होगा जेसीआई का एक्सपो उत्सव

झारखंड
Spread the love

  • पेयजल और उत्‍पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे उद्घाटन

रांची। झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर एक्सपो उत्सव-2025 रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह कंज्यूमर फेयर 7 दिनों तक चलेगा। एक्सपो में 400 से अधिक स्टॉल होंगे। इसमें देशी और विदेश विदेशी दोनों शामिल हैं।

एक्‍सपो उत्‍सव का शुभारंभ पेयजल और उत्‍पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद मंगलवार को शाम 5 बजे करेंगे। इसके बाद यह लोगों के लिए खुल जाएगा। जेसीआई के अध्यक्ष प्रतीक जैन, एक्सपो के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, सिद्धार्थ चौधरी, साकेत अग्रवाल व प्रवक्ता आदित्य जालान ने बताया कि उद्घाटन के बाद यह लोगों के लिए खुल जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि एक्‍सपों में बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे। सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित यहां करेंगे। ग्राहकों को 5% से लेकर 50% तक की विशेष छूट मिलेगी, ताकि वे अपनी पसंद की वस्तुएं और सेवाएं आकर्षक दरों पर खरीद सकें।

ये हैं प्रमुख आकर्षण

  • आरामदायक शॉपिंग अनुभव के लिए अत्याधुनिक एसी जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।
  • सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लोगों को बेहतर माहौल मिले।
  • बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स के साथ ‘फनगोला’ एम्यूजमेंट पार्क एक खास आकर्षण होगा।
  • महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष रूप से ‘पिंक हैंगर’ तैयार किया गया है।
  • पिंक हैंगर में डिजाइनर कपड़े, एक्सेसरीज और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स उपलब्ध होंगे।
  • फूड ज़ोन में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे।
  • नए उद्यमियों को ‘स्टार्टअप बाजार’ में अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
  • ग्राहकों को ‘अर्बन ज़ोन’ में घर के साज सज्जा व उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

सात दिनों तक विशेष कार्यक्रम

आने वाले 7 दिनों में एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें डांस कॉम्पटीशन, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, डॉग शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस जैसे इवेंट शामिल होंगे।

इस वर्ष का एक्सपो उत्सव रांचीवासियों के लिए एक शानदार शॉपिंग और मनोरंजन का अनुभव लेकर आ रहा है। इस कंज्यूमर फेयर में लोग अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी करने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठा सकेंगे।

एक नजर में एक्‍सपो

  • अवधि : 16 से 22 सितंबर
  • समय : सुबह 11 से शाम 8 बजे
  • स्‍टॉल : 400 से अधिक
  • छूट : 50 फीसदी तक
  • इंट्री फीस : 30 रुपये

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK