रांची। जेसीआई रांची ने लेक रोड स्थित कार्यालय में एक्सपो उत्सव-2025 के पोस्टर और कार्यक्रम सूची का अनावरण 8 सितंबर को किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है।
मेले में लोग सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक आ सकते हैं। शनिवार को नाइट बाजार लगेगा। रविवार को थोड़े ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी।
एक्सपो उत्सव के पहले दिन 16 सितंबर को फैशन शो, दूसरे दिन 17 सितंबर को एक्सपो ट्रेज़र हंट और डॉग शो, तीसरे दिन 18 सितंबर को हेल्थी बेबी एंड मोम शो और योगा कंपीटीशन होगा।
चौथे दिन 19 सितंबर को वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग कंपीटीशन, पांचवें दिन 20 सितंबर शनिवार को तंबोला और मिड नाइट बाजार लगेगा। यह रात 12 बजे तक रहेगा।
छठे दिन 21 सितंबर को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस व एक्सपो धीनाक धिन धा डांस कंपीटीशन आयोजित होगा। आखिरी दिन 22 सितंबर को शाम 6 बजे से एक्सपो उत्सव 2025 का समापन समारोह होगा।
आज के कार्यक्रम का संचालन नितिन पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, सह संचालक अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, प्रवक्ता आदित्य जालान, साकेत अग्रवाल, निखिल मोदी, तरुण अग्रवाल, प्रशांत पाटोदिया, आशा मोदी, दीपा बंका, रजनी धानधनिया, शीतल लखोटिया, रुचि झुनझुनवाला, श्वेता माहेश्वरी, राधिका मोदी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


