रांची। सेवा पर्व-2025 के राष्ट्रव्यापी उत्सवों के तहत ‘संसद चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन सरला बिरला पब्लिक स्कूल में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, विकसित और डिजिटल भारत की अपनी कल्पना को व्यक्त करने का मंच प्रदान किया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के अनुरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकसित भारत 2047 के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर शशांक राज भी उपस्थित थे। यह अभियान सेवा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक गर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने के लिए विभिन्न संगठनों और संस्थानों को जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आरा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महिलौंग, हंसराज वाधवा हाई स्कूल, नामकुम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बराम, रांची और सरला बिरला पब्लिक स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस सार्थक राष्ट्रीय पहल में शामिल सभी विद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया। ऐसे ही राष्ट्र-निर्माण कार्यक्रमों में निरंतर भागीदारी का आश्वासन दिया।
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, नवाचार और सेवा के मूल्यों को दृढ़ किया। यह कार्यक्रम सेवा पर्व-2025 अभियान के अंतर्गत एक यादगार और प्रभावशाली आयोजन बन गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK