
अफरोज आलम
कांके। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर झामुमो के जावेद अख्तर अंसारी ने कांके थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नगड़ी निवासी राजू उरांव और विकास टोप्पो ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की है। यह टिप्पणी ना केवल महिला के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करती है।
शिकायत में भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील शब्दों का प्रयोग), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने), 500 (मानहानि), 504 (जानबूझ कर अपमान), 509 (महिला की मर्यादा का अपमान) और आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री का प्रकाशन/प्रसारण) के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
श्री अंसारी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसे सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने से बचे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK