- लोगों को चिकित्सा सेवा में मिलेगी सुविधा : संजय सेठ
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का दौरा 22 सितंबर को किया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल में दो ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया।
मंत्री ने दोनों ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। वहां की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी सीएमओ डॉ राजेश कुमार प्रसाद ने दी।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा सभी मरीजों के बीच फलों का भी वितरण किया गया। मंत्री ने अस्पताल में कूल्हे का प्रत्यारोपण करने वाले चिकित्सक डॉ संजय कुमार से भी मुलाकात की। मरीजों से हालचाल पूछा।
क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि मंत्री संजय सेठ के व्यक्तिगत प्रयास से अस्पताल के निर्माण में तेजी आई। यह आधुनिक अस्पताल आज मरीजों की सेवा कर रहा है।
नियोजकों की ओर से प्रमोद सारस्वत ने अस्पताल के रखरखाव को बेहतर व सुरक्षित बताया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने किया। डीन डॉ संध्या आर ने धन्यवाद दिया। मौके पर संयुक्त निदेशक शिवेन्द्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीत कुमार, उपनिदेशक अमरनाथ मिश्र के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
अस्पताल की डीन डॉ संध्या आर, क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, नियोजक प्रमोद सारस्वत एवं नियोजक संगठन प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK