- Horoscope : 22 सितंबर, 2025 का राशिफल
मेष
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक लाभ या रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
वृष
व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। साझेदारी से फायदा होगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें।
मिथुन
नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात सुखद होगी। त्वचा और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
कर्क
कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। पैसों को लेकर चिंता खत्म होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधानी बरतें।
सिंह
सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। पार्टनर का मूड खराब रह सकता है। हड्डी और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
कन्या
कामकाज में सुधार होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिंगल लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
तुला
व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। धनलाभ की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक तनाव से बचें। विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी। अतिरिक्त आय के अवसर बन सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
धनु
करियर में तरक्की के योग हैं। धन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवार में खुशियां आएंगी। खानपान पर नियंत्रण रखें, गैस की समस्या हो सकती है।
मकर
नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। शरीर में दर्द और थकान रह सकती है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रक्तचाप और डायबिटीज के मरीज सतर्क रहें।
मीन
कामकाज: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रियजनों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)