झारखंड में 5 दिन हो सकती है भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। जी, हां ठीक पढ़ा आपने। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 22 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। वहीं, कुछ जगह 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। दैनिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से लौट रहा है। अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई है। सबसे ज्यादा 85.2 मिलीमीटर वर्षा पलामू प्रमंडल के उंटारी रोड में हुई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सामान्य वर्षा हुई। एक दिन में 7.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए। इस दौरान 7.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 2 फीसदी कम है। अगर पूरे राज्य की बात करें, तो राज्य में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। राज्य में 935.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार 1119.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj