दुर्गा पूजा पर राज्य की महिलाओं को सरकार का उपहार

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को राशि का भुगतान
  • रांची जिला में 3 लाख 87 हजार 5 सौ 84 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतान

रांची। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

इस योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है।

भुगतान की स्थिति

  • अनगड़ा – 16,868 लाभुक
  • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक
  • बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक
  • बेड़ो – 20,818 लाभुक
  • बुंडू – 8,534 लाभुक
  • बुंडू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक
  • बुढ़मू – 18,081 लाभुक
  • चान्हो – 19,939 लाभुक
  • हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक
  • ईटकी – 10,531 लाभुक
  • कांके – 31,951 लाभुक
  • कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक
  • खलारी – 9,715 लाभुक
  • लापुंग – 11,417 लाभुक
  • मांडर – 23,437 लाभुक
  • नगड़ी – 18,000 लाभुक
  • नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक
  • नामकुम – 18,037 लाभुक
  • नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक
  • ओरमांझी – 18,404 लाभुक
  • राहे – 9,644 लाभुक
  • रातू – 18,822 लाभुक
  • सिल्ली – 21,403 लाभुक
  • सोनाहातू – 13,114 लाभुक
  • तमाड़ – 18,714 लाभुक
  • सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *