विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ‘आस्था’ के तत्वावधान में अध्यक्ष विराट राजा विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जायन्ट्स सेवा सप्ताह (17 से 23 सितंबर, 2025) की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान तय किया गया कि सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवा सप्ताह में स्वास्थ्य जांच, पौधारोपण, स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व बैग वितरण, कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरुकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
बैठक में अध्यक्ष विराट राजा विश्वास के साथ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक सोनी, निदेशक उत्तम जायसवाल, राजेश सोनी, अनूप कुमार शर्मा, आशीष मित्रा, बसंत कुमार, आलोक राज, आशुतोष मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
सेवा सप्ताह के कार्यक्रम
17 सितंबर : डायबिटीज व बीपी टेस्ट – डॉ. अशोक सोनी के क्लिनिक, मदरसा रोड
18 सितंबर : पौधारोपण – सदस्य आशुतोष मिश्रा के आवास, आदर्श नगर, सुखबाना
19 सितंबर : स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पीड़ियाही टोला, ग्राम नवादा
20 सितंबर : निःशुल्क दंत जांच शिविर – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्राम नवादा
21 सितंबर : सदर अस्पताल के कुपोषण विभाग में फल व बिस्किट वितरण
22 सितंबर : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं भ्रूण हत्या उन्मूलन पर जागरुकता बैनर-होर्डिंग – सदर अस्पताल परिसर
23 सितंबर : आंगनबाड़ी स्कूल, आदर्श नगर (सुखबाना) में बच्चों को स्कूली बैग वितरण।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK