विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” के सेवा सप्ताह के दूसरे दिन प्रोजेक्ट नव प्राथमिक विद्यालय पीड़ियाही टोला, ग्राम नवादा में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गयी। इस मौके पर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उपस्थित पदधारियों ने बच्चों को बताया कि नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। शिक्षा व्यक्ति को ना केवल ज्ञान देता है, बल्कि आत्मविश्वास और साहस भी प्रदान करता है।
डॉ आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही हमें आत्मनिर्भर बनाता है। यह हमें आत्मविश्वास देता है, ताकि हम अपने सपनों को पूरा कर सकें। समाज में एक नई पहचान बना सके। बच्चों को चाहिए कि वे समय का सही उपयोग करें। विद्यालय कभी नहीं छोड़ें।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरुकता को बढ़ावा देना है। बच्चों का भविष्य ही देश का भविष्य है। इसलिए हर संभव प्रयास कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक सोनी, डायरेक्टर डॉ आशीष गुप्ता, राजेश सोनी, गौतम कुमार, अनूप शर्मा, फॉरेस्टर आलोक कुमार, बसंत कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK