सांसद खेल महोत्सव में रांची में 21 सितंबर से, होगा खिलाड़ियों का महाजुटान

झारखंड खेल
Spread the love

  • मैराथन में शामिल होंगे 25000 से अधिक युवा
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, लॉन्च किया पोस्टर

रांची। रांची में सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन 21 सितंबर, 2025 से होगा। इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुका है। इसका समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा। उक्त जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 1 सितंबर को अपने केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को दी।

श्री सेठ ने बताया कि यह महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने खेल के मैदान में एक घंटा बिताने का संदेश दिया है। इस महोत्सव का उद्देश्य भी वही है। यह खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा।

रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, खिजरी, कांके, सिल्ली और ईचागढ़ में खेल कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को मोरहाबादी मैदान से साइक्लोथन के साथ इसका आगाज होगा। 12 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान से मैराथनआयोजित होगा, जो ओटीसी ग्राउंड पर जाकर संपन्न होगा। इसमें लगभग 25,000 युवाओं की सहभागिता होगी।

श्री सेठ ने कहा कि महोत्सव का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। सांसद खेल महोत्सव की वेबसाइट और बारकोड को स्कैन करके प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पंचायत और विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले इस खेल का समापन रांची लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय झारखंड की राजधानी रांची में होगा।

इस खेल महोत्सव में पारंपरिक खेलों के अलावे ओलंपिक में होने वाले खेलों को भी शामिल किया जा रहा है, जिसमें बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हो सकेंगे। इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

महोत्सव में जीतने वाले खिलाड़ी को नमो फीट इंडिया लीडर्स्‍ के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले खेल महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, तीरंदाजी, वूशु, एथलेटिक्स, लॉन बॉल, रस्साकसी, फिट्टो, गिल्ली डंडा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा तनाव मुक्त जीवन के लिए योग से संबंधित प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। समापन पर 25 दिसंबर को फन गेम्‍स भी आयोजित होंगे, जिसमें मनोरंजन के लिए हर नागरिक हर बच्चे शामिल हो सकते हैं।

फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, तीरंदाजी, रस्साकसी जैसे खेलों का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इसका फाइनल लोकसभा क्षेत्र स्तर पर रांची में संपन्न होगा। सभी इच्छुक प्रतिभागी या खिलाड़ी हमारी वेबसाइट सांसद खेल महोत्सव पर जाकर और भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खेल के आयोजन की तारीख

21 सितंबर  – साइक्लिंग (मोरहाबादी मैदान से ओटीसी मैदान तक)
12 अक्टूबर  – मैराथन (मोरहाबादी मैदान से ओटीसी मैदान तक)

अन्य प्रतियोगिताएं

8-9 नवंबर, 2025 – फुटबॉल (सीनियर वर्ग), प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र
स्थल : चंडि‍ल स्टेडियम-इचागढ़, सिल्ली स्टेडियम, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके, लाल खटंगा नमकुम, एचईसी ग्राउंड हटिया, मोरहाबादी मैदान रांची।
29-30 नवंबर, 2025 – फुटबॉल (जूनियर वर्ग), प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र
6-7 दिसंबर, 2025 – टेनिस बॉल क्रिकेट(सभी विधानसभा क्षेत्र) लॉन बॉल्स (आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन) वुशु (बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी)।
13-14 दिसंबर, 2025 – तीरंदाजी (सिल्ली स्टेडियम, तोरियन वर्ल्ड स्कूल रांची), एथलेटिक्स (बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी रांची)।
19-20 दिसंबर, 2025 – कबड्डी (जूनियर एवं सीनियर वर्ग), प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र।

समापन समारोह

25 दिसंबर 2025 – खेल कार्निवाल, जिसमें योगा एवं वेलनेस कैंप, गिल्ली डंडा, लगोरी, सैक रेस, स्पून-मार्बल रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ होंगी।

इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, योगेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार जैन, रमेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *