नाबालिग से 5 युवकों ने किया दुष्‍कर्म, तीन गिरफ्तार, दो फरार

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इनमें से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दो फरार हैं।

पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को सदर थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना गुरुवार की है। नाबालिग अपने नाना के घर आई हुई थी। वह अपनी सहेलियों के साथ पास के गांव में लगे जितिया मेला देखने गई थी। मेले में मौजूद कुछ युवकों ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि जब वह मेले से लौट रही थी, तब पांचों युवकों ने उसे जबरन इरगांव रेलवे स्टेशन के पास एक बगीचे में खींच लिया।

आरोपियों ने वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। परिवार को आपबीती सुनाई।

फिर परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *